हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 June 2024

यूपी में तीन दिन बाद से झमाझम बारिश के आसार


लखनऊ,  तेज पुरवाई के साथ मेघों ने डेरा डालना शुरु कर दिया है। रिमझिम बारिश लेकर मानसून उत्तर प्रदेश में अगले 48 से 72 घंटों के बीच दाखिल होने के पूरे आसार बन गये हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार 25 जून तक प्रदेश में मानसून के आगमन की पूरी सम्भावना है।

शनिवार को मानसून की लाइन नवसारी, जलगांव, मांडला, पेण्ड्रा रोड, झारसगुडा, हल्दिया, पकुड़, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रही थी। बिहार में यह आगे की ओर अग्रसर है। बीते चौबीस घण्टों में प्रदेश में सबसे अधिक 4-4 सेंटीमीटर बारिश बागपत व प्रयागराज में दर्ज की गयी। उन्होंने बताया कि 26-27 जून को मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय होने की उम्मीद है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more