हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 June 2024

दो बड़ी भर्तियों का विज्ञापन इसी सप्ताह

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से इस सप्ताह दो बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन शुरू होंगे। सीजीएल एग्जाम 2024 के लिए आवेदन सोमवार से शुरू होने की संभावना है। जबकि मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार के लिए आवेदन 27 जून से प्रस्तावित है।


सीजीएल के ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई तक स्वीकार होंगे, वहीं एमटीएस के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।



दो बड़ी भर्तियों का विज्ञापन इसी सप्ताह


प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से इस सप्ताह दो बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन शुरू होंगे। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2024 के लिए आवेदन सोमवार से शुरू होने की संभावना है। जबकि मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स) एग्जाम 2024 के लिए आवेदन 27 जून से प्रस्तावित है।


सीजीएल के ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई तक स्वीकार होंगे और सितंबर-अक्तूबर में पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा संभावित है। वहीं एमटीएस 2024 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे और नवंबर-दिसंबर में कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराने की तैयारी है। सीजीएल 2023 के तहत 7.5 हजार से अधिक पदों के लिए लगभग 24,74,030 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। एमटीएस 2023 के 1773 पदों के लिए देशभर से 26,09,777 दावेदार मैदान में थे। अगले महीने 26 जुलाई से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन शुरू होने की उम्मीद है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more