UpdateMarts•Com
Follow Channel

24 June 2024

परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ किया मार्च

 

प्रयागराज। परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ रविवार को दिशा छात्र संगठन की ओर से छोटा बघाड़ा में पैदल मार्च निकाला गया। जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की गईं। प्रियांशु ने कहा कि एनटीए का बुलडोजर नीट छात्रों के भविष्य पर चलाया जा चुका है। शायद ही किसी प्रतियोगी छात्र में किसी परीक्षा में धांधली न होने या पेपर लीक न होने का भरोसा बचा हो। इस अवसर पर प्रशांत उत्सव, अश्विनी, प्रेमचन्द, आकाश, वर्षा, अम्बरीष, अंशुरिष, शिवा, चंचल, सौम्या, प्रशांत, अविनाश आदि मौजूद रहे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more