UpdateMarts•Com
Follow Channel

24 June 2024

स्कूल चलो अभियान 28 जून से 15 जुलाई तक, शिक्षक घर-घर जाकर करेंगे प्रेरित

 खानपुर,गाजीपुर:  28 जून से 15 जुलाई तक पुनः स्कूल चलो अभियान संचालित होगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे और बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। शिक्षक विभागीय योजनाओं के प्रति भी अभिभावकों को जागरूक करेंगे।

परिषदीय विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाना खंड शिक्षा अधिकारी के लिए चुनौती बन गया है। 25 जून से विद्यालय खुल जाएंगे 28 जून से विद्यार्थियों का विद्यालय पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसके बाद शिक्षकों के सामने छात्र संख्या बढ़ाने की चुनौती होगी। यही वजह है कि विभाग ने फिर से स्कूल चलो अभियान चलाने का निर्णय लिया है। खंड शिक्षा अधिकारी अविनाश कुमार राय ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है। हमारा प्रयास है कि हर हाल में विद्यालयों में नामांकन बढ़ाया जाए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more