UpdateMarts•Com
Follow Channel

24 June 2024

शिक्षकों के तबादले को आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू



लखनऊ, । राजकीय माध्यमिक विद्यालयों व इंटर कॉलेजों में कार्यरत सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता सत्र 2024-25 में वार्षिक स्थानांतरण के लिए सोमवार को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून निर्धारित की गई है।


यह जानकारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षक और शिक्षिकाएं किसी भी जानकारी के लिए कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक हेल्पलाइन नंबर 8317054632 या 8332870905 पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं। ई-मेल (onlineteachertransfer2024@gmail.com) के माध्यम से भी अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more