हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 June 2024

ट्रेन से कटकर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की मौत

जौनपुर चंदवक/सरकी, । औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव के के पास मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे ट्रेन से कटकर एक परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।




 घटना तब हुई जब औड़िहार से पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सूरतपुर गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय सुरैला में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात 50 वर्षीय राजकुमार यादव बाइक से आवश्यक से क्षेत्र में कहीं गए थे। पूरनपुर गांव के पास बाइक खड़ी कर रेलवे लाइन पार कर रहे थे कि औड़िहार से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उधर, गांव में चर्चा रही कि किसी तनाव में होने के कारण उन्होने खुदकुशी कर लिया। थाना प्रभारी चंदवक बृजेश गुप्ता ने बताया कि परिवार के लोगों की ओर से तहरीर दी गई है कि ट्रेन से कटकर उनकी मौत हुई है। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पैसेंजर ट्रेन के सामाने कुद कर प्रधानाध्यापक ने की खुदकुशी

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव के पास मंगलवार को एक परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने घरेलू कलह से ऊबकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। उधर जैसे ही परिवार के लोगों को यह पता चला तो उनमें कोहराम मच गया।

केराकत कोतवाली क्षेत्र के सूरतपुर गांव निवासी राजकुमार यादव 50 वर्ष प्राथमिक विद्यालय सुरैला में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। मंगलवार के दिन डोभी क्षेत्र के पूरनपुर गांव के पास ओड़ियार जौनपुर रेलवे प्रखंड पर सुबह के समय पेसेंजर ट्रेन के सामने कूद पड़े। ट्रेन के सामने कूंदने से पहले उन्होंने अपनी बाइक पटरी के किनारे खड़ी कर दी थी। उसी पर अपना मोबाईल भी रख दिए थे। घटना होते ही आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गयी। परिवार के लोग भी पहुंचे थे। घर वाले समझ ही नहीं पा रहे है कि किस तरह का कलह था कि आत्महत्या कर लिए। पुलिस मोबाइल से काल डिटेल निकालने में जुटी रही कि अंतिम बार किससे बात हुई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more