हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 June 2024

बेसिक स्कूल खुले पर कम रही शिक्षकों की उपस्थिति

 गोंडा, रुपईडीह,। गर्मी की छुट्टी के बाद पहले ही दिन मंगलवार को क्षेत्र के अधिकतम विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति बहुत कम रही। तो कुछ विद्यालयों में ताला लगा रहा।



शिक्षा क्षेत्र रुपईडीह के प्राथमिक विद्यालय नौव्वागांव मंगलवार सुबह 11:00 बजे विद्यालय खुल रहा । सभी शिक्षक व रसोईया उपस्थित रही। विद्यालय में साफ सफाई का कार्य चल रहा था। इसी प्रकार सुबह करीब 11:30 बजे प्राथमिक विद्यालय मनोहरजोत में ताला लगा हुआ था और कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं थे। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह कुछ देर के लिए विद्यालय खुला था और बाद में बंद हो गया। कोई कर्मचारी आया था या नहीं इसकी जानकारी। सुबह करीब 12:15 बजे प्राथमिक विद्यालय पूरे पाठक में सहायक अध्यापक अनीता पांडेय उपस्थित रहीं वहीं प्रधानाध्यापक बबीता पांडेय, हरिशंकर गोस्वामी सहित चार शिक्षक विद्यालय से गायब रहे। शिक्षिका अनीता पांडेय ने बताया कि सुबह सभी शिक्षक आए थे और बाद में चले गए। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय बंद रहना एवं विद्यालय में शिक्षक उपस्थित न होना गलत है। अगर ऐसा है तो जांच कर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more