हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 June 2024

कम हो सकती हैं तेल की कीमतें, GST के दायरे में लाने पर विचार कर रही केंद्र सरकार!, जानिए फिर कितने रूपये का मिलेगा डीजल और पेट्रोल?

 कीमतों में कमी:

  • अनुमान है कि अगर पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाता है तो कीमतों में 20 रुपये प्रति लीटर तक की कमी आ सकती है।
  • दिल्ली में, पेट्रोल की कीमत 75.01 रुपये और डीजल की कीमत 74.79 रुपये प्रति लीटर तक कम हो सकती है।
  • इसका मतलब है कि उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 20 रुपये तक की कमी आ सकती है. इससे न केवल तेल कंपनियों को इनपुट पर चुकाए गए कर को कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि देशभर में ईंधन पर टैक्स में एकरूपता आएगी। यदि यह फैसला लागू होता है, तो पूरे देश में पेट्रोल और डीजल लगभग एक ही कीमत पर उपलब्ध होंगे. इसके लिए राज्य सरकारों को मिलकर पेट्रोल-डीजल पर कर की दरें तय करनी होगी. विज्ञापन दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 फीसदी प्रति लीटर बिक रही है, जबकि डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। इस आधार पर जीएसटी लगने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत घटकर 75.01 रुपये और डीजल की 74.79 रुपये प्रति लीटर रह जाएगी. अभी तक तेल के दाम मद पेट्रोल डीजल बेस प्राइस दिल्ली में 55.46 और 56.20 रुपये प्रति लीटर हैं. जीएसटी के दायरे में आने के बाद कीमत मद पेट्रोल डीजल बेस प्राइस 75.01 और 74.79 रुपये प्रति लीटर रहेंगे.


अभी इस प्रकार ईधन के तय होते हैं दाम

मद

पेट्रोल

डीजल

बेस प्राइस

55.46

56.20

ढुलाई

0.20

0.22

एक्साइज ड्यूटी

19.90

15.80

डीलर कमीशन

3.77

2.58

वैट

15.39

12.82

कुल कीमत

94.72

87.62

(ईधन कीमत: दिल्ली के रुपये प्रति लीटर में,

अन्य आंकड़े भी रुपये में)

 

जीएसटी के दायरे में आने के बाद कीमत

मद

पेट्रोल

डीजल

बेस प्राइस

55.46

56.20

ढुलाई

0.20

0.22

जीएसटी

15.58

15.79

डीलर कमीशन

3.77

2.58

कुल कीमत

75.01

74.79

(ईधन कीमत: दिल्ली के रुपये प्रति लीटर में, अन्य आंकड़े भी रुपये में)

(उक्त रेट की गणना 28% जीएसटी मानकर की गई है)

 


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more