हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 July 2024

11 आइएएस अधिकारियों के तबादले


 लखनऊः प्रदेश सरकार ने सोमवार को 11 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। स्थानीय निकाय निदेशक नितिन बंसल को प्रभारी आयुक्त राज्यकर बनाया गया है। इस पद पर रहीं मिनिस्ती एस लंबी छुट्टी पर गई हैं। इस कारण पहले आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, लेकिन अब नितिन बंसल की स्थायी तैनाती कर दी गई है।


जल निगम शहरी के प्रबंध निदेशक राकेश कुमार मिश्रा को प्रभारी दुग्ध आयुक्त बनाया गया है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने जिन अधिकारियों को प्रभारी बनाया है वो जल्द ही सचिव के पद पर पदोन्नत होने वाले हैं। रमाकांत पांडेय को प्रबंध निदेशक चीनी

मिल संघ से प्रभारी प्रबंध निदेशक जल निगम शहरी बनाया गया है। टीके शीबू को राजस्व परिषद से विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा भेजा गया है।

इसी प्रकार एकता सिंह को अपर आयुक्त बैंकिंग (कोआपरेटिव सोसायटी) से अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान बनाया गया है। अनिल कुमार को मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर खीरी से इसी पद पर महराजगंज, संतोष कुमार को मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज से उपाध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया है। हिमांशु गौतम अपर आयुक्त मेरठ से मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ बनाए गए हैं। अभिषेक आनंद को खीरी का नया सीडीओ बनाया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more