हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 July 2024

पीएफ पर ब्याज दर बढ़कर 8.25 फीसदी



नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर ब्याज दर 8.15 फीसदी से बढ़ाकर 8.25 फीसदी करने की मंजूरी दे दी। इसकी घोषणा इस वर्ष फरवरी में की गई थी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सोशल मीडिया पर ब्याज दर बढ़ाने की जानकारी दी। 

ईपीएफओ ने पिछले वर्ष मार्च में 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 फीसदी की ब्याज दर की घोषणा की थी। इससे पहले, ईपीएफओ ने 2021-22 के लिए ब्याज दर घटाकर चार दशक में सबसे कम 8.1 फीसदी कर दी थी। वित्त वर्ष 2020-21 में यह 8.5 फीसदी थी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more