हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 July 2024

ऑनलाइन हाजिरी पर बढ़ा विरोध, प्रदर्शन



बहराइच, । बेसिक स्कूलों में ऑनलाइन व्यवस्था के विरोध में शिक्षकों संग अनुचर भी विरोध में उतर आए हैं। संकुल पदों से इस्तीफा देने के भी सिलसिला चल रहा है। विरोध प्रदर्शन कर शिक्षक शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य जिम्मेदारियों के निर्वहन से हटने का भी फैसला किया है। शनिवार को एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों ने मामले में हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है।

महानिदेशक स्कूली शिक्षा के शिक्षकों, छात्रों के ऑनलाइन हाजिरी के फैसले का विरोध छठवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। एक भी विद्यालयों में शिक्षकों व अन्य कर्मियों की ओर से ऑनलाइन हाजिरी नहीं दर्ज कराई।



रिसिया, नवाबगंज व चित्तौरा ब्लॉक के संकुल पदों पर कार्यरत शिक्षकों ने भी सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक विद्यविलास पाठक के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल एमएलसी से मिला। जिलाध्यक्ष ने कहा

कि शिक्षकों के मोबाइल चेक किए जा रहे हैं। उसके आधार पर निलंबन किया जा रहा है जबकि समस्त विभागीय कार्य वह अपने निजी मोबाइल से कर रहे हैं। आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी दबाव व भय दिखाकर शिक्षकों से ऑनलाइन हाजिरी दिलाना चाहते हैं जो स्वीकार ही नहीं है। नवाबगंज बीईओ

कार्यालय पर नाराज शिक्षकों ने जमकर प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने ब्लाक संसाधन केंद्र बाबागंज पहुंचकर विरोध किया। कोषाध्यक्ष रजनीश उपाध्याय, संगठन मंत्री रमेश द्विवेदी, इंद्राज, लालू मौर्या, सुशील पोरवाल, सुनील पटेल, प्रदीप, राम सिंह यादव, जितेंद्र मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more