हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 August 2024

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को सुलझाएंगे 11 विभाग

 

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को सुलझाएंगे 11 विभाग


लखनऊ । ग्राम प्रधानों की समस्याएं सुलझाने के लिए 28 अगस्त को शाम चार बजे लोक भवन के सभाकक्ष में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी। इस बैठक में मुख्य सचिव की ओर से 11 विभागों को बुलाया गया है। साथ ही राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधि भी आमंत्रित हैं।



यह बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हो रही है। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ग्राम प्रधानों को मनरेगा में भुगतान का अधिकार देने और प्रदेश की 12 हजार छोटी ग्राम पंचायतों को अलग से धनराशि दिए जाने की मांग की थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more