हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 August 2024

बीईओ के खिलाफ शिक्षक ने दी तहरीर



सुल्तानपुर। खंड शिक्षाधिकारी पीपी कमैचा के खिलाफ एक शिक्षक ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। भदँया विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बालमपुर के शिक्षक राजकुमार तिवारी ने आरोप लगाया है कि 15 अप्रैल को एक शिकायत पर स्कूल पहुंचे तत्कालीन बीईओ भर्दैया ने उनके साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं उन पर चारित्रिक और वित्तीय गबन का आरोप लगाया।


इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। जांच हुई तो आरोप गलत पाए गए और फिर से सवेतन बहाल कर दिया गया। इसके बाद भी एक सोशल मीडिया ग्रुप पर शिक्षक के खिलाफ गलत आरोप लगाते हुए पत्र वायरल किया गया, इससे उनकी मानहानि हुई है। शिक्षक राजकुमार तिवारी ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more