हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 August 2024

यूपी में भी एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) लागू करने की हुई तैयारी शुरू

 केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में शुरू की गई एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) को यूपी में भी लागू करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को यूपीएस को मंजूरी दे दी। इसी के साथ महाराष्ट्र यूपीएस को मंजूरी देने वाला पहला राज्य बन गया। इससे माना जा रहा है कि यूपी में भी यह जल्द लागू होगी।



वित्त विभाग नई पेंशन योजना पर आने वाले खर्च का आकलन करेगा और पता लगाएगा कि यूपीएस लागू करने से सरकार के ऊपर कितना बोझ आएगा। इसके आधार पर रिपोर्ट तैयार करते हुए उच्च स्तर से अनुमति ली जाएगी। माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। केंद्र सरकार के शासनादेश का इंतजार है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more