हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 August 2024

स्कूलों में अनुपस्थित मिले शिक्षक, समय सारणी से चलती नहीं मिलीं कक्षाएं

 स्कूलों में अनुपस्थित मिले शिक्षक, समय सारणी से चलती नहीं मिलीं कक्षाएं

लखनऊ : माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई को बेहतर करने के लिए शुरू की गई आनलाइन मानीटरिंग के दौरान कई तरह की खामियां सामने आई हैं। लखनऊ स्थित विद्या समीक्षा केंद्र से सात से 21 अगस्त तक की गई मानीटरिंग में 34 जिलों के 64 माध्यमिक स्कूलों में गड़बड़ी मिली है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने इन जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक और संबंधित मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।




मानीटरिंग के दौरान कई स्कूलों में कक्षाओं के समय शिक्षक अनुपस्थित मिले। कुछ विद्यालयों की कक्षाएं समय सारणी के अनुसार संचालित नहीं मिलीं।






• आनलाइन मानीटरिंग में मिलीं 34 जिलों के मा. स्कूलों में खामियां




• एक सप्ताह में मा. शिक्षा निदेशक ने मांगी निरीक्षण की रिपोर्ट




कई स्कूलों में शिक्षक व स्टाफ तो मिले लेकिन छात्र-छात्राएं नहीं दिखे। शैक्षिक पंचांग का अनुपालन अधिकांश स्कूलों में नहीं पाया गया। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के मोबाइल फोन बंद मिले या फिर काल रिसीव नहीं हुईं। अब 15 मंडलों के संयुक्त शिक्षा निदेशकों से रिपोर्ट मांगी




गई है। इनमें लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, अयोध्या, मेरठ, मुरादाबाद, आजमगढ़, गोरखपुर, झांसी, चित्रकूट, मीरजापुर, अलीगढ़ व देवीपाटन शामिल हैं। इन मंडलों के वाराणसी, अमेठी, सीतापुर, देवरिया, जालौन, कुशीनगर, बागपत, लखनऊ, सोनभद्र, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, रायबरेली, बांदा, बाराबंकी, हाथरस, फतेहपुर, हरदोई, अयोध्या, मेरठ, मुरादाबाद, बिजनौर, बलिया, फर्रुखाबाद, इटावा, फिरोजाबाद, कौशांबा, गोरखपुर, ललितपुर, हमीरपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, मऊ, मैनपुरी, बहराइच के जिला विद्यालय निरीक्षकों से निरीक्षण करके रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more