हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 August 2024

चाइनीज मांझा गर्दन फंसने से शिक्षक की हालत गंभीर

 जौनपुर। विकासखंड क्षेत्र बरसठी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बेलवा में बतौर शिक्षक के पद पर तैनात सिटी स्टेशन रोड निवासी डॉ.अवधेश पाल(45) पुत्र भागीरथी रविवार की शाम किसी कार्यवश नईगंज से ओलंदगंज जा रहे थे। वह एलआईसी ऑफिस के पास पहुंचे ही थे कि उनकी गर्दन अचानक चायनीज मांझे में फंस गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गये। उनकी गर्दन में गहरी चोट आई है। आस-पास के लोगों ने उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया।

कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मांझे की तो कोई सीजन नहीं है। तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में मकदमा दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई की जायेगी।

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें




Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more