UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 August 2024

45 उच्च पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय गलत : मायावती



लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा संयुक्त सचिव के पदों पर सीधी भर्ती में आरक्षण नहीं दिए जाने पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने विरोध जताया है। बसपा सुप्रीमो ने रविवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि केंद्र में संयुक्त सचिव, निदेशक एवं उपसचिव के 45 उच्च पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय सही नहीं है, क्योंकि सीधी भर्ती के माध्यम से नीचे के पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों को पदोन्नति के लाभ से वंचित रहना पड़ेगा।




उन्होंने आगे कहा कि इन सरकारी नियुक्तियों में एससी- एसटी व ओबीसी वर्गों के लोगों को उनके कोटे के अनुपात में अगर नियुक्ति नहीं दी जाती है, तो यह संविधान का सीधा उल्लंघन होगा। इन सीधी नियुक्तियों को बिना किसी नियम के भरना भाजपा सरकार की मनमानी होगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more