UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 August 2024

छात्रा की चोटी खींचने पर शिक्षक निलंबित

बलिया। छात्रा की चोटी खींचना और लात से मारना ‘गुरुजी’ को भारी पड़ गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया। उन्होंने एक प्रधानाध्यापक और एक प्रभारी हेडमास्टर को भी सस्पेंड किया है।



प्राथमिक विद्यालय विसौली में सहायक अध्यापक अजीत यादव पर बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हुई। बीईओ ने बच्चों से पूछा तो एक छात्रा ने अध्यापक द्वारा लात से मारने और चोटी खींचने की बात कही। बीएसए ने प्रधानाध्यापक महेश यादव को भी निलंबित कर दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more