UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 September 2024

69000 शिक्षक अभ्यर्थियों ने मंत्री आवास घेरा, सीएम से मिलाने का दिया आश्वासन

 69000 शिक्षक भर्ती में शामिल आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने लगातार तीसरे दिन बुधवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के माल एवेन्यू स्थित आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। भारी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार हाईकोर्ट के आदेश का पालन कर जल्द नई सूची जारी कर नियुक्ति दे। पुरानी सूची बनाने वाले अधिकारियों को हटाकर कार्रवाई की जाए। प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को बस में बैठाकर इको गार्डन भेज दिया।



शिक्षक भर्ती के सैकड़ों अभ्यर्थी बुधवार सुबह करीब 11 बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सभी ने एक स्वर में कहा कि सरकार जल्द शिक्षक भर्ती की नई सूची जारी करे। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि ओबीसी और एससी वर्ग के नेताओं और मंत्रियों के आवास का घेराव कर हैं कि वो मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले का समाधान करायें।


अमरेंद्र ने कहा कि वर्ष 2018 में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़े स्तर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ अन्याय किया गया। सभी अभ्यर्थी पिछले चार साल से सड़कों पर भटक रहे हैं। अब कोर्ट का फैसला आ गया है। इसके बावजूद सरकार हीलाहवाली कर रही है। सरकार को जल्द इस प्रकिया को शुरू करना चाहिए।


सीएम से मिलाने का दिया आश्वासन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने शिक्षक अभ्यर्थी अमरेंद्र पटेल के नेतृत्व में अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर बातचीत की। अभ्यर्थियों का ज्ञापन लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जल्द ही वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर अभ्यर्थियों की भी मुलाकात कराएंगे। प्रतिनिधिमंडल में अमरेन्द्र पटेल के साथ वीरेन्द्र, विजय, अर्चना, विक्रम शामिल थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more