UpdateMarts
Follow Channel

19 September 2024

समायोजन के लिए शासन पर टिकी है शिक्षकों नजर, अगले निर्देश का इंतजार


प्रतापगढ़, । जिले के अंदर समायोजन कराने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं की नजरें अब शासन पर टिकी हैं। कारण समायोजन की पात्रता रखने वाले शिक्षकों की सूची तैयार कर बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। शासन से अनुमति मिलते ही बेसिक विभाग के अफसर शिक्षकों को समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।


लंबे समय से मनपसंद स्कूल में समायोजन कराने के लिए प्रयासरत परिषदीय स्कूल के शिक्षक, शिक्षिका अब शासन के अगले निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल समायोजन की पात्रता रखने वाले परिषदीय स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं की सूची तैयार कर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अब शासन के अगले निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।
निर्देश मिलने के बाद सूची में शामिल शिक्षकों का समायोजन स्कूलों में कर दिया.



स्कूल के सबसे जूनियर शिक्षक सूची में शामिल

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयार की गई समायोजन की सूची में स्कूल के सबसे जूनियर शिक्षक अथवा शिक्षिका को शामिल किया गया है। सूची में शामिल शिक्षकों की पात्रता स्कूल के पंजीकृत छात्र और तैनात शिक्षकों की गणना के आधार पर की गई है।

फिलहाल जिले पर समायोजन की सारी प्रक्रिय पूरी कार सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। या शासन का अगला निर्देश मिलने के बाद ही कुछ किया जाएगा।
BSA