UpdateMarts
Follow Channel

19 September 2024

शिक्षा विभाग की साइट के साथ अटकी है निलंबित शिक्षकों की बहाली



अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग में अलग-अलग कारणों से निलंबित चल रहे शिक्षकों की बहाली बंद वेबसाइट के चलते अटक गई है। जिले के 10 शिक्षक की जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट लगा दी गई है, लेकिन उनकी बहाली नहीं हो पा रही है। शिक्षकों की बहाली दो माह से रुकने के चलते बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने स्कूल शिक्षा के महानिदेशक को पत्र भी लिखा है। 



जिसमें निलंबित चल रहे शिक्षकों व उनके जांच अधिकारी के नाम का जिक्र करते हुए सूची सौंपी है। बीएसए ने बताया कि शिक्षकों का समायोजन होने के चलते इस वेबसाइट को विभागीय कार्य के लिए दो माह से बंद रखा गया है। समायोजन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शिक्षकों की बहाली हो सकेगी। (