हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 September 2024

सिपाही भर्ती इस माह के अंत तक जारी होगा कट ऑफ



लखनऊ। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों से मांगी गई आपत्तियों का निस्तारण पुलिस भर्ती बोर्ड ने करना शुरू कर दिया है। 11 सितम्बर से अब तक कई तरह की आपत्तियां सामने आ चुकी है। इनमें कई आपत्तियां उत्तर कुंजी को लेकर आई तो कुछ अभ्यर्थियों ने लिखा कि गणित का पेपर बहुत ज्यादा कठिन था।


भर्ती बोर्ड के अफसरों का कहना है कि आपत्तियां 19 सितम्बर की रात 12 बजे तक ली जाएगी। सारी आपत्तियों पर निर्णय लेने के बाद सितम्बर के अंत तक इस परीक्षा की कट ऑफ सूची जारी कर दी जायेगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more