हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 September 2024

रोज स्कूल नहीं आता... टोकने पर लोगों से झाड़ता रौब, शिक्षक पर गिरी गाज: बीएसए ने की यह कार्रवाई


उत्तर प्रदेश के आगरा में नियमित न आने वाले प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक तिलकपाल को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। बीएसए ने यह कार्रवाई बीओ की रिपोर्ट के आधार पर की है। निलंबित शिक्षक को खेरागढ़ के विद्यालय से अटैच कर दिया गया है। शिक्षक ने अपनी जान को खतरा बताया है।



मामला जगनेर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कठूमरी का है। बीते माह राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष तिलक पाल को ग्रामीणों ने दो घंटे स्कूल में कैद रखा था। पुलिस व विभागीय अधिकारियों के पहुंचने पर उसे मुक्त किया था। ग्रामीणों का आरोप था कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का जिलाध्यक्ष होने का शिक्षक हर वक्त रौब दिखाता था। स्कूल में बच्चों को पढ़ाने भी नहीं आता।



ब्लॉक जगनेर के विद्यालय में मेरी जान को खतरा है। वहां एक षड्यंत्र के तहत मुझे फंसाया गया। मेरे साथ अभद्रता की गई। मेरा ही निलंबन कर दिया गया। -तिलक पाल, शिक्षक

बीओ की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक तिलक पाल को निलंबित किया गया है, जिसको ब्लॉक खेड़ागढ़ ब्लॉक के विद्यालय से अटैच किया गया है। ऐसा विवाद की स्थिति को देखते हुए किया। -जितेंद्र गोंड (बीएसए)

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more