हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 September 2024

सरकारी स्कूलों में ‘बाल प्रहरी’ नशे के विरुद्ध करेंगे जागरूक


स्कूलों में ‘बाल प्रहरी’ नशे के विरुद्ध करेंगे जागरूक 
● सहपाठियों को नशीले पदार्थों से दूर रखेंगे

● बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने दिए निर्देश

लखनऊ,। सरकारी स्कूलों में ‘बाल प्रहरी’ बनाए जाएंगे। उनकी जिम्मेदारी सहपाठियों और अन्य छात्रों को नशीले पदार्थों से दूर रखने के लिए जागरूक करने की होगी।
इस बात का भी ध्यान रखेंगे कि किसी बच्चे का यौन उत्पीड़न न हो। उनको प्रशिक्षण के साथ ही हेल्पलाइन नम्बर याद कराया जाएगा। वन स्टॉप सेंटर में बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने निर्देश दिए। बच्चों से संबंधित विभागों की समीक्षा की गई। बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि लखनऊ को बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, नशा से मुक्त करने का संकल्प लें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more