हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 September 2024

छात्रवृत्ति के लिए फिर बढ़ाई तिथि

 छात्रवृत्ति के लिए फिर बढ़ाई तिथि

प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2025-26 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। इससे पहले अंतिम तिथि पांच सितंबर से बढ़ाकर 20 सितंबर की गई थी। इसके बावजूद आवेदकों की संख्या 146012 होने के कारण वेबसाइट www.entdata.co.in पर आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। पिछले साल 2024-25 सत्र के लिए रिकॉर्ड 1,85,762 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। 



इस बार भी अधिक से अधिक बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि दोबारा बढ़ाई गई है। मनोविज्ञानशाला की निदेशक ऊषा चन्द्रा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए 29 और 30 सितंबर को पोर्टल खुला रहेगा। राजकीय, सहायता प्राप्त एवं परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा दस नवम्बर को होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more