UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 September 2024

परिषदीय स्कूल में बच्चों को छत पर झाडू लगाने का वीडियो वायरल

 

मेरठ, प्राइमरी स्कूल की छत पर उसी स्कूल के बच्चों का झाड़ू लगाने का मामला तूल पकड़ गया। मामले में ग्रामीण प्रधानाचार्य से मिले। वहीं किसी ग्रामीण ने बच्चों का झाडू लगाने का वीडियो बना लिया जो बाद में वायरल हो गया। वायरल वीडियो में बच्चे स्कूल की छत पर झाड़ू लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। उधर अधिकारियों ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले का संज्ञान लिया।

पावलीखास गांव में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल है। मंगलवार को कुछ छात्र स्कूल की छत पर झाडू लगा रहे थे। वही झाडू लगाने के बाद कूड़ा भी उठा रहे थे। छात्रों के स्कूल की छत पर झाडू लगाने का वीडियो एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। स्कूल के पास से ही हाई टेंशन लाइन जा रही है। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल प्रधानाध्यापक से संपर्क करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने स्कूल छत पर छात्रों द्वारा लगाई जा रही झाडू का विरोध किया। 



वही ग्रामीणों में मामले को देखकर नाराजगी देखी जा सकती है। ग्रामीणों ने कहा कि वह मामले की जानकारी आलाधिकारियों को लिखित में देंगे। ग्रामीणों ने कहा कि अगर कोई बच्चा छत से गिर जाता तो गंभीर रूप से चोटिल हो सकता था। बीएसए आशा चौधरी का कहना है कि वीडियो का मामला संज्ञान में नही है। जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more