हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 September 2024

प्राइमरी स्कूल के शिक्षक से अभद्रता, चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज


अमरोहाः प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य ने चार लोगों पर मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। पीड़ित शिक्षक की एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हुई है। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव बदौनिया निवासी शिक्षक सुधीर कुमार इस गांव के प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। बुधवार सुबह वह स्कूल गए थे। आरोप है कि वह स्कूल के बाहर खड़े थे। उसी दौरान गांव के ही फिरोज अपने बेटे व दो अन्य लोगों के साथ कार लेकर उधर से गुजरे। किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि फिरोज व उनके बेटे व दोनों साथियों ने सुधीर कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बाद में शिक्षक ने इस मामले को लेकर इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित की। इसमें वह फिरोज व उनके साथियों पर आरोप लगा रहे हैं। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि इस मामले में शिक्षक की तहरीर पर फिरोज, उनके बेटे व दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more