हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 September 2024

PRIMARY KA MASTER: प्रधानाध्यापिका को शिक्षिका ने पीटा, डीएम से शिकायत

 

Pratapgarh , बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात सहायक अध्यापिका ने आदेश को दरकिनार करते हुए प्रधानाध्यापिका की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत डीएम से की गई। प्रकरण समझने के बाद डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच के बाद कार्रवाई का आदेश सुनाया है। इसे लेकर विभाग में खलबली मची हुई है।



प्राथमिक विद्यालय सराय खंडेराय की प्रधानध्यापिका मधु मिश्रा का आरोप है कि अस्वस्थता के कारण 11 सितंबर को न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों को प्रतिभाग कराने के लिए स्कूल की सहायक अध्यापिका को आदेश दिया था। कक्षा में आदेश पंजिका पहुंचने पर गुस्साई सहायक अध्यापिका ने नाराजगी जताते हुए आदेश फाड़ दिया। पूछने पर उनके साथ मारपीट करने लगी। दूसरे सहकर्मियों के बीच-बचाव पर विवाद शांत हुआ। उच्च अधिकारियों से पहचान होने की धमकी दी। सहायक अध्यापिका पर आरोप है कि इसके पूर्व भी वह स्टॉफ और अभिभावकों से दुर्व्यवहार कर चुकी हैं। इस मामले की शिकायत प्रधानाध्यापिका ने शुक्रवार को डीएम से की। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more