UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 September 2024

primary ka master: शिक्षक समायोजन की आपत्तियों का निस्तारण कर सूची भेजी

 

गाजियाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक समायोजन की दर्ज हुई आपत्तियों का निस्तारण कर नई सूची बनाकर शासन को भेज दी है। समायोजन की सूची में 155 शिक्षक को शामिल किया गया था, जिसमें से 101 शिक्षकों ने आपत्ति जताई थी। जिले में करीब 446 परिषदीय स्कूल बने हुए हैं, जहां बड़ी संख्या में बच्चे अपने भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। 




नगर क्षेत्र के करीब 20 स्कूल ऐसे हैं, जहां बच्चों को पढ़ाने के लिए एक ही शिक्षक पर भार है। इसे बच्चों के पढ़ाई पर असर पड़ता है। वहीं इसके अलावा कई स्कूल ऐसे हैं जिसमें जरूरत से ज्यादा शिक्षकों की मौजूदगी है। ज्यादा कार्य प्रबंधन होने से शिक्षकों को भी काफी दिक्कत होती है। पिछले दिनों सरकार ने शिक्षकों की अव्यवस्था को देखते हुए समायोजन के निर्देश दिए थे। इसके बाद शिक्षकों ने अपनी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर जारी की गई शिक्षक समायोजन की सूची में 155 शिक्षकों को शामिल किया गया था। इसके अलावा 11 प्रधानाध्यापक भी शामिल थे। यह सूची जारी करने के बाद करीब 101 शिक्षकों ने अपनी ओर से आपत्ति दर्ज कराई थी। शिक्षकों का कहना था कि जिन विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक नहीं है, वहां के शिक्षकों को भी समायोजन में शामिल किया गया है। इसके अलावा जिन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या पर्याप्त है, वहां रिक्त स्थान दर्शाया गया है, जो गलत है। इसके बाद आपत्तियों के निस्तारण के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था।इसके बाद समायोजन से संबंधित सभी शिक्षकों की आपत्तियों का निस्तारण करके नई सूची तैयार करके शासन को भेज दी गई है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more