हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 October 2024

बोर्ड परीक्षा केंद्रों का सत्यापन 15 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश





लखनऊ। शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि 15 अक्तूबर तक बोर्ड परीक्षा केंद्रों का सत्यापन हर हाल में करा लें। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा में कोई भी स्कूल क्षमता से अधिक छात्रों का रजिस्ट्रेशन न करा पाएं। 


सहायता प्राप्त व राजकीय विद्यालय क्षमता से कम छात्र संख्या न दर्ज कराएं। 20 अक्तूबर तक सभी सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएं। जिलों में तहसील स्तरीय समितियां तय समय के अंदर सत्यापन कार्य पूरा कर लें। इनमें से 10 फीसदी स्कूलों का क्रॉस वेरिफिकेशन जिला स्तर के अधिकारी जरूर करें

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more