हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 October 2024

छात्रा से अभद्रता करने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलंबित


बागपत। बागपत के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में 11 सितंबर को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने छुट्टी के समय पांचवी कक्षा की छात्रा के साथ अभद्रता कर दी। छात्रा ने प्रधानाध्यापक से कर्मचारी की शिकायत की थी। इसके अलावा कर्मचारी 11 सितंबर और 17 सितंबर को अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान भी अनुपस्थित मिला था। 


इसके अलावा वह किसी की बात नहीं सुनता था और कार्य भी सही से नहीं करता था। बीएसए गीता चौधरी ने कर्मचारी को निलंबित कर दिया। उसको जांच पूरी होने तक बड़ौत बीआरसी पर संबद्ध किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more