हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 October 2024

डीएलएड प्रशिक्षण के लिए 22 तक आवेदन




प्रयागराज। डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण सत्र- 2024 में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 23 अक्तूबर तक शुल्क जमा करके 25 अक्तूबर तक पूर्ण भरे हुए आवेदन


का प्रिंटआउट लिया जा सकता है। डीएलएड डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएपी) ने ऑनलाइन आवेदन का लिंक 18 सितंबर को जारी किया था। इसका आवेदन वेबसाइट https://updeled.gov.in पर नौ अक्तूबर तक लिया गया था। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more