हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 October 2024

27 अक्टूबर को आयोजित होने वाली PCS की परीक्षा हुई स्थगित


_*27 अक्टूबर को आयोजित होने वाली PCS की परीक्षा हुई स्थगित💥💯✅*_
_*अब इसकी परीक्षा दिसंबर माह के मध्य आयोजित होने की संभावना है*_

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPSC) ने आगामी पीसीएस परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 27 अक्टूबर को होनी थी। अब परीक्षा के लिए दिसंबर माह के मध्य में नई तारीख़ों पर ऐलान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि परीक्षा कैलेण्डर 03 जून 2024 के अनुसार दिनांक 27 अक्टूबर, 2024 को आयोजित होने वाली "सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा०) परीक्षा-2024 स्थगित की जाती है। अब यह परीक्षा आगामी दिसम्बर माह के मध्य तक आयोजित किया जाना सम्भावित है। शासनादेश के अनुपालन में जनपदों से मानक के अनुरूप परीक्षा केन्द्र प्राप्त होने पर परीक्षा के आयोजन की तिथि व कार्यकम के संबंध में अभ्यर्थियों को शीघ्र ही अवगत करा दिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more