UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 October 2024

सभी जिलों में हो सकती है पीसीएस प्री

प्रयागराज,  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2024 इस बार प्रदेश के सभी 75 जिलों में करानी पड़ सकती है। शासनादेश के अनुसार पर्याप्त संख्या में परीक्षा केंद्र नहीं मिलने के कारण आयोग को विज्ञापन में बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। एक जनवरी 2024 को विज्ञापन में प्रयागराज समेत 51 जिलों में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कराने की व्यवस्था दी गई थी।

👉 कोर्ट केस होने के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने सुधारी भूल, शिक्षिका का तबादला आदेश किया जारी....यह भी पढ़ें

👉 जनपद में एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं 60 परिषदीय स्कूल....यह भी पढ़ें


हालांकि वर्तमान में जो स्थितियां बन रही हैं केवल 51 जिलों में परीक्षा केंद्रों की संख्या और कम हो जाएगी। आयोग को केंद्रों की जो सूची मिली है उसके आधार पर दो दिन में प्रारंभिक परीक्षा कराने पर विचार चल रहा है। दूसरी ओर प्रतियोगी छात्रों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। छात्रों का कहना है कि एक दिन से अधिक परीक्षा अवधि खिंचती है तो नॉर्मलाइजेशन करना पड़ेगा जो उनके हित में नहीं है।


सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी 75 जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने पर भी सिपाही भर्ती के लिए एक दिन में अधिकतम 4.80 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा ही कराई जा सकी थी। सिपाही भर्ती की परीक्षा शुचितापूर्वक संपन्न कराने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तारीफ कर चुके हैं। पीसीएस प्री के लिए 576154 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में सभी 75 जिलों में प्रारंभिक परीक्षा कराई जाए तो भी दो दिन का समय लगना तय है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more