UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 October 2024

अच्छी खबर: यूपी के इस जिले में परिषदीय स्कूलों में भर्ती होंगे तकनीकी अनुदेशक, इतना मिलेगा मानदेय

 परिषदीय स्कूलों में अब आउटसोर्सिंग पर तकनीकी अनुदेशक रखे जाएंगे। बच्चों में तकनीकी कौशल विकसित करने के बदले उन्हें 14981 रुपये मानदेय मिलेगा। मुरादाबाद जिले के 27 स्कूलों में तकनीकी अनुदेशक जल्द ही भर्ती होंगे। राज्य परियोजना निदेशक ने सभी बेसिक शिक्षाधिकारियों को जनपद स्तर पर सेवा प्रदाता के माध्यम से तकनीकी अनुदेशक की सेवा लेने का पत्र भी जारी किया है। एक विद्यालय में एक तकनीकी अनुदेशक का एक साल के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से चयन किया जाएगा। 


👉 समायोजन विशेष ध्यान से पढ़िएगा सभी कुछ है इस पोस्ट में ~हिमांशु....यह भी पढ़ें

👉 शराबी शिक्षक को BSA ने निलंबित किया....यह भी पढ़ें

👉 डीडीयू गोरखपुर : दशहरा के उपलक्ष्य में अब 04 दिनों तक रहेगी छुट्टी, पहले थी एक दिन, इस कारण बढ़ी छुट्टियां....यह भी पढ़ें




जिले में 18 स्कूल, पांच पीएमश्री व चार पायलट स्कूलों समेत 27 विद्यालयों में अब बच्चों को तकनीकी कौशल का ज्ञान देने के लिए तकनीकी अनुदेशक भर्ती किए जाने हैं। तकनीकी अनुदेशक इंजीनियरिंग एंड वर्कशॉप, एनर्जी एंड एन्वायरमेंट, एग्रीकल्चर, नर्सरी एंड गार्डनिंग, होम एंड हेल्थ के विभिन्न कौशल बच्चों को सिखाए जाएंगे।


लर्निंग बाइ डूइंग को लेकर हर जगह लैब तैयार हो रहे हैं। मंडल में सबसे अधिक तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती बिजनौर में होगी। यहां 32 तकनीकी अनुदेशक तैनात किए जाएंगे। इसी तरह अमरोहा में 19, रामपुर में 16 व संभल में 21 तकनीकी अनुदेशक तैनात होंगे।


👉 PTM बैठक का शासन का आदेश....यह भी पढ़ें

👉 बच्चों,ग्रामीणों ने शिक्षक पर मनमानी का लगाया आरोप....यह भी पढ़ें

सामुदायिक सहभागिता जिला समन्वयक अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 27 विद्यालयों में लर्निंग बाइ डूइंग लैब तैयार हो चुके हैं। यहां पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से तकनीकी अनुदेशक रखे जाने हैं। राज्य परियोजना निदेशक ने इसको लेकर पत्र जारी कर दिया ै। जल्द ही प्रक्रिया पूरी होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more