UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 October 2024

जिले के तीनों एसआरजी पर संकट

प्रयागराज। जिले के तीनों स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) सदस्यों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी ने इनके कार्यों को लेकर प्रतिकूल रिपोर्ट दी है। 




महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बीएसए को तीनों एसआरजी का पक्ष सुनने के लिए उन्हें सुनवाई का अवसर प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उनकी आख्या और स्पष्टीकरण एसआरजी के कार्य-व्यवहार का मूल्यांकन करते हुए संस्तुति/असंस्तुति सहित राज्य परियोजना कार्यालय को 21 अक्तूबर तक उपलब्ध कराई जाएगी। उसी के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more