UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 October 2024

पढ़ाई में लापरवाही पर पीटा तो छात्रों ने शिक्षक को धुना

 

हसनपुर,(अमरोहा), संवाददाता। क्लास में शिक्षक द्वारा की गई पिटाई का बदला लेने के लिए छात्रों ने रास्ते में घेरकर शिक्षक की धुनाई कर दी। इससे शिक्षक घायल हो गया। पीड़ित शिक्षक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने घायल शिक्षक का मेडिकल कराया है।



नगर निवासी एक युवक क्षेत्र के गांव में संचालित निजी इंटर कॉलेज में पढ़ाता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उन्होंने कक्षा 11 के दो छात्रों की पढ़ाई में लापरवाही पर पिटाई कर दी थी। छात्रों को क्लास में पिटाई अपनी बेइज्जती लगी। छात्रों ने कॉलेज से बाहर निकलकर फोन कर अपने साथियों को वहां बुला लिया। छुट्टी के बाद दोपहर में शिक्षक बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चकौरी मार्ग पर गांव अहरौला अहमद यार खां के पास पहुंचे तो रास्ते में लाठी-डंडे लेकर खड़े 12 से ज्यादा छात्रों ने उन पर हमला बोल दिया। शिक्षक को पीटा। इसके बाद आरोपी छात्र मौके से भाग निकले। शिक्षक अपने साथी अध्यापकों के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी छात्रों के खिलाफ तहरीर दी।

ये भी पढ़ें - DA ARREARS (50% to 53%): डीए बढ़ोत्तरी के बाद कितना मिलेगा एरियर

ये भी पढ़ें - नवोदय विद्यालय में प्रवेश के संबंध में

ये भी पढ़ें - दिन की गर्मी, रात की ठंड लोगों को बना रही बीमार: इन बातों का रखें ध्यान

ये भी पढ़ें - फैमिली आईडी न होने पर रोक दी जाएगी पेंशन, नहीं मिलेगी सम्मान निधि

आसपास के गांवों के रहने वाले हैं आरोपी छात्र

हसनपुर। आरोपी छात्र कक्षा 11 व 12 के बताए जा रहे हैं। पीड़ित शिक्षक का कहना है कि हमलावर सभी छात्र आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। छात्रों की संख्या 12 से अधिक थी। सभी लाठी-डंडों से लैस थे। उन्हें ऐसी उम्मीद नहीं थी कि छात्र क्लास में हुई पिटाई का बदला लेने के लिए इस हद तक जा सकते हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more