हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 October 2024

डीबीटी के माध्यम से आगामी पांच अक्तूबर को मिलेगी किसान सम्मान निधि


लखनऊ। आगामी पांच अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी के 2.23 करोड़ किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से दो-दो हजार की राशि जारी करेंगे। महाराष्ट्र में पांच अक्तूबर को किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री डीबीटी के माध्यम से किसान सम्मान निधि की राशि जारी करेंगे। इसमें यूपी के 2.23 करोड़ किसानों के खाते में पीएम की ओर से 4,460 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से जारी किया जाएगा।



ससे पूर्व की किस्त जारी करते समय प्रधानमंत्री ने यूपी के 2.07 करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि जारी किया था। इस बार प्रदेश में आधार से लिंक्ड किसानों की संख्या में अभी तक करीब 16 लाख का इजाफा हुआ है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more