01 October 2024

गांधी जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम


लखनऊ। राज्य सरकार गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित कराएगी। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारियों को सोमवार को निर्देश भेज दिया है। निर्देश में कहा गया है कि 155वें गांधी जयंती समारोह पर सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।



सभी कार्यालयों, स्कूलों और संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष या हाल में प्रात नौ बजे महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद उनके जीवन संघर्ष, उनके देश सेवा के बारे में लोगों को जानकारियां दी जाएंगी।


राज्य सरकार ने महिलाओं, पुत्रियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए जमींदारी विनाश एवं भूमि सुधार अधिनियम के प्रावधानों में संशोधन कर उनके अधिकारियों को संरक्षित किया है। राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, महिला हेल्प लाइन, निराश्रित महिला पेंशन, मिशन शक्ति, महिला समूहों, बीसी सखी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आदि योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभाविंत कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। महिलाओं और बच्चियों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।


मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को भेजे निर्देश में यह भी कहा है कि राज्य सरकार के ऐतिहासिक फैसलों, विकासपरक और कानून-व्यवस्था के संबंध में स्थिति स्पष्ट है। आमजन के विकास, उनकी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के संबंध में सरकार अत्यंत संवेदनशील है। इसकी जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।

देखें सबंधित शासनादेश 👇

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर, 2024 को "गांधी जयन्ती समारोह" मनाये जाने के सम्बंध में।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more