UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 October 2024

सरकारी विद्यालयों में जीस, टी-शर्ट पहन कर नहीं आएंगे गुरुजी, यूपी के पडोसी राज्य में जारी हुआ फरमान

 

बिहार में अब गुरुजी जींस और टी-शर्ट पहन कर स्कूल नहीं आएंगे। शिक्षा विभाग ने इसे लेकर फरमान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जींस और टी-शर्ट पहन कर शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में नहीं आएंगे। शिक्षा विभाग ने इस पर कड़ी आपत्ति जतायी है कि स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक और कर्मी प्राय कार्यालय संस्कृति के विरुद्ध अनौपचारिक परिधान में आ रहे हैं। विभाग ने निर्देश दिया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शिक्षक और कर्मी गरिमायुक्त औपचारिक परिधान में ही स्कूल और संस्थानों में आएंगे।

ये भी पढ़ें - उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन: जानिए उनकी अहम बातें व जीवन परिचय




इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को बुधवार को निर्देश जारी किया है। शिक्षा विभाग ने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया से स्कूल में डीजे-नृत्य, डिस्को और निम्न स्तर की गतिविधियां की जानकारी मिली है। शिक्षकों और अन्य कर्मियों का आचरण शैक्षणिक माहौल को नकारात्मक बनाता है। यह स्वीकार योग्य नहीं है। विभाग के निदेशक, प्रशासन सुबोध चौधरी ने जिलों को लिखे पत्र में कहा है कि स्कूलों-शैक्षणिक संस्थानों में शालीन व्यवहार और गरिमामयी वातावरण सुनिश्चित कराएं।

ये भी पढ़ें - श्री रतन टाटा के जीवन की सबसे बड़ी खुशी


जाहिर है शिक्षा विभाग के इस निर्देश के बाद अब स्कूल के टीचर फॉर्मल ड्रेस में ही स्कूल आएंगे। विभाग की तरफ से यह भी कहा गया है कि सिर्फ शिक्षा कैलेंडर के मुताबिक ही खास दिनों में नृत्य, संगीत इत्यादि का अनुशासित एवं शालीन कार्यक्रम मान्य हैं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more