UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 October 2024

यूपी में कल छुट्टी, बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, सीएम योगी ने किया सार्वजनिक अवकाश का ऐलान


यूपी में कल यानी शुक्रवार को महानवमी के अवसर पर छुट्टी का ऐलान हो गया है। विभिन्न संगठनों की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। ऐसे में सभी सरकारी कार्यालय समेत अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार शुक्रवार 11 अक्तूबर को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। दरअसल इस बार नवरात्र की अष्टमी शुक्रवार को पड़ने के कारण कन्फ्यूजन हो गया है। नवमी शनिवार को मान ली गई थी। ऐसे में नवमी की छुट्टी भी शनिवार को घोषित थी।

नवदुर्गा की अष्टमी और महानवमी को लेकर हुए कन्फ्यूजन के चलते सरकार ने गजट में महानवमी की छुट्टी शनिवार 12 अक्टूबर को घोषित की थी जबकि शास्त्रीय गणना के मुताबिक 11 अक्टूबर को नवमी है। उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को महानवमी का अवकाश नहीं मिल रहा था

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more