हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 October 2024

संघ ने शिक्षक पर कार्रवाई का किया विरोध

 

लखनऊ। उप्र.माध्यमिक शिक्षक संघ ने आजमगढ़ के जेडी द्वारा शिक्षक व संघ के जिला मंत्री पंकज सिंह पर की गई अनुशासनात्क कार्रवाई का विरोध किया है। शनिवार को आयोजित बैठक में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान शंकर त्रिवेदी ने कहा कि सह विद्यालय निरीक्षक ने पंकज सिंह के खिलाफ उच्च अधिकारियों को गलत तथ्य देकर गुमराह किया। संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षा भवन शैक्षणिक समस्याओं के निस्तारण, संवर्धन और शिक्षकों के समस्याओं के निदान के लिए बना है। 

पंकज सिंह की गई कार्रवाई को वापस नहीं लिया गया तो संघ आन्दोलन करेगा। बैठक में महामंत्री आशीष कुमार सिंह, सुरेंद्र पाल, नवल किशोर अवस्थी, राजेश कुमार अवस्थी, संत शरण गौतम आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - दिनांक 04 दिसम्बर, 2024 को प्रस्तावित परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के संबंध में।

ये भी पढ़ें - माह अक्टूबर, 2024 में आयोजित की जाने वाली शिक्षक संकुल की बैठक का एजेण्डा एवं Monthly Tasks के संबंध में।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more