हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 October 2024

परख एप से होगा बेसिक स्कूल के विद्यार्थियों का मूल्यांकन


 प्रयागराज : बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का निपुण असेसमेंट टेस्ट (नेट) 18 से 23 नवंबर तक होगा। इस बार छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन परख एप से होगा। पिछले वर्ष सरल एप से मूल्यांकन हुआ था। महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों को हिंदी और गणित के 12 प्रश्न, चार व पांच के छात्र-छात्राओं को हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन के 30 प्रश्न जबकि छह से आठ तक के


विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के 50 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। छात्र- छात्राओं को ओएमआर शीट पर विकल्प भरने होंगे। S
चार दिसंबर को राष्ट्रीय सर्वेक्षण एनसीईआरटी नई दिल्ली के माध्यम से चार दिसंबर को कक्षा तीन, छह एवं नौ के विद्यार्थियों के समझ के स्तर को जांचने के लिए परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण का आयोजन किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रत्येक शनिवार को कक्षा तीन एवं छह के छात्र- छात्राओं का ओएमआर आधारित आकलन कराने के निर्देश स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने दिए हैं

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more