हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 October 2024

पीसीएस प्री सात-आठ दिसंबर को संभावित



प्रयागराज। मानक के अनुरूप परीक्षा केंद्र नहीं मिलने के कारण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 27 अक्तूबर को प्रस्तावित सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2024 स्थगित कर दी है। अब यह परीक्षा सात और आठ दिसंबर को संभावित है।


मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में 18 अक्तूबर को वीडियो क्रान्फ्रेसिंग के माध्यम से होने वाली समीक्षा बैठक में सात और आठ दिसंबर को परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण पर चर्चा होगी। वैसे तिथियों पर आयोग ने अपना रुख साफ नहीं किया है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more