UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 November 2024

शिक्षा सेवा आयोग से भी ले सकेंगे टीजीटी 2011 जीवविज्ञान के साक्षात्कार पत्र


प्रयागराज उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग वर्ष 2011 की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) जीवविज्ञान विषय में भर्ती के लिए 29 नवंबर को सुबह नौ बजे से साक्षात्कार कराएगा। इसके लिए सभी अभ्यर्थियों के पते पर डाक से साक्षात्कार पत्र आयोग भेज चुका है। सचिव मनोज कुमार ने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों को पता बदल जाने या किन्ही अन्य कारणों से साक्षात्कार पत्र न मिला हो, वे साक्षात्कार तिथि से पूर्व किसी भी कार्यदिवस में शिक्षा सेवा चयन आयोग के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।


माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 83 पदों की इस भर्ती के लिए वर्ष 2011 में आवेदन लिए थे। अन्य
विषयों के साथ इस विषय के अभ्यर्थियों की भी परीक्षा कराई गई लेकिन इसका परिणाम घोषित नहीं किया गया। बाद में जीवविज्ञान विषय के अभ्यर्थियों ने परिणाम घोषित किए जाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका लगाई। हाई कोर्ट के आदेश के क्रम में चयन बोर्ड ने आठ जनवरी 2023 को परिणाम तो घोषित किया, लेकिन परिणाम सिर्फ 35 पदों के लिए घोषित किया गया। इसमें 164 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। अब चयन बोर्ड के स्थान पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग

के क्रियाशील हो जाने पर साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी किया गया है। सचिव ने कहा है कि कार्यालय से साक्षात्कार पत्र प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी अभिलेख (आवेदन की छाया प्रति, लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र एवं शैक्षिक अभिलेख, मूल पहचान पत्र) लेकर स्वयं आना होगा। इसके बाद साक्षात्कार के लिए किसी को अवसर नहीं दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त टीजीटी 2016 की भर्ती के शेष रह गए आठ पदों के लिए आयोग हाई कोर्ट के निर्देश के क्रम में 28 नवंबर को साक्षात्कार कराएगा, जिनके साक्षात्कार पत्र आनलाइन भेजे गए हैं। इसमें 31 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more