UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 November 2024

आपसी झड़प में प्राइमरी पाठशाला की सहायक शिक्षिका हुईं बेहोश

 मेरठ, मवाना खुर्द स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर एक की मुख्य अध्यापिका और सहायक अध्यापिका के बीच गुरुवार को झड़प हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। सहायक शिक्षिका बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। 


ये भी पढ़ें - मुख्य सेविका के अब 2567 पदों पर भर्ती

ये भी पढ़ें - महिला सशक्तीकरण के लिए हर जिले में होंगी भर्तियां

ये भी पढ़ें - दिव्यांगों के पदोन्नति की बाधा दूर

अन्य शिक्षिकाओं ने उन्हें संभाला। ग्राम प्रधान पति शिव कुमार ने बताया कि उन्होंने स्कूल परिसर में हुई घटना से डीएम, बीएसए, एबीएसए को अवगत करा दिया है। बताया गया है कि मवाना खुर्द स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर एक की मुख्य अध्यापिका रीता बंसल के साथ उनके पति करीब दस बजे स्कूल पहुंचे। 



वहां सहायक शिक्षिका गति अग्रवाल, रफत खान दुर्रानी, एकता अग्रवाल मौजूद थीं। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य अध्यापिका रीता बंसल के पति ने स्कूल में आते ही गालियां देनी शुरू कर दी। शिक्षिकाओं ने इसका विरोध किया। आरोप है कि मुख्य अध्यापिका की सहायक शिक्षिका गति अग्रवाल के साथ झड़प हो गई। 



गति अग्रवाल बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने घटना के फोटो व वीडियो डीएम, बीएसए और एबीएसए को भेज दी। बीएसए आशा चौधरी ने मामले की रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेन्द्र कुमार से मांगी। ग्रामीणों ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षिका से पूछताछ की तो उन्होंने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। मवाना खुर्द पुलिस चौकी से पहुंची पुलिस ने शिक्षिकाओं से घटना की जानकारी ली और लौट गई।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more