09 November 2024

मोबाइल गेम खेल रहे आठवीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान




राठ (हमीरपुर)। कक्षा आठ के छात्र ने शुक्रवार को कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि किशोर छह महीने से मोबाइल पर पबजी से मिलता जुलता कोई गेम खेल रहा था। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर अस्पताल से चले गए। राठ के पठानपुरा मोहल्ला निवासी रामप्रताप अहिरवार ने बताया कि वह तहसील में संग्रह अनुसेवक हैं। उनके छोटे बेटे मनीष कुमार (14) ने शुक्रवार सुबह 10 बजे कमरे का दरवाजा बंद कर चादर के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more