UpdateMarts
Follow Channel

10 December 2024

डीबीटी में गड़बड़ी पर कार्रवाई: बीएसए ने 123 स्कूलों के शिक्षकों का वेतन किया स्थगित


शामली। अमर उजाला में खबर छपने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मिले निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के 123 स्कूलों के शिक्षकों का डीबीटी योजना में लापरवाही के चलते अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है।


ये भी पढ़ें - दिसम्बर माह के महत्वपूर्ण कार्य , जरूर देखें 👇

ये भी पढ़ें - आज दिनांक 10-12-2024 को राज्य परियोजना निदेशालय द्वारा डायट प्राचार्य/ एस आर जी उन्मुखीकरण यू ट्यूब सेशन के मुख्य अंश 👇

ये भी पढ़ें - शिक्षिका का कारनामा: बिना स्कूल गए उठा रहीं लाखों की तनख्वाह, सीडीओ ने दी जांच के आदेश, BSA की क़रीबी है शिक्षिका

एक दिसंबर को अमर उजाला अखबार ने परिषदीय स्कूलों में डीबीटी को लेकर लापरवाही के चलते पेज नंबर 2 की लीड ठिठुर रहे बच्चे, नहीं मिल रहा ड्रेस का पैसा हेडिंग से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी, जिसके अगले दिन ही लखनऊ में मुख्यमंंत्री पोर्टल से अमर उजाला की कटिंग के साथ बीएसए कार्यालय, डीएम कार्यालय में कार्रवाई के निर्देश आ गए।


डीएम ने बीएसए के साथ बैठक करते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए बृहस्पतिवार तक सुधार के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे स्कूलों के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है, जो स्कूलों में सत्र के नौ माह बाद भी डीबीटी के तहत 25 प्रतिशत बच्चों को भी अभी तक ड्रेस का पैसा नहीं दिला पाए है।



वेतन रोकने को लेकर शिक्षक संगठन आज बीएसए का करेंगे घेराव


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार का कहना है कि वह शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश का विरोध करते हैं, जिसके विरोध में आधा दर्जन शिक्षक संगठन सोमवार को तीन बजे के बाद बीएसए कार्यालय पर बीएसए का घेराव करते हुए अपनी बात रखेंगे।