हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 December 2024

उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक-3 का प्रभार राजेंद्र को


 प्रयागराजः शिक्षा निदेशालय में उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक-3) के पद से रामचेत के शनिवार को सेवानिवृत्त हो जाने पर इस पद का अतिरिक्त प्रभार निदेशालय में ही उप शिक्षा निदेशक (सेवाएं-1) पद पर कार्यरत राजेंद्र प्रताप को दिया गया है।



 इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेंद्र देव ने आदेश जारी कर दिया है। 1995 बैच के वरिष्ठ शिक्षाधिकारी राजेंद्र प्रताप कई जिलों में बीएसए, एडी बेसिक, डीआईओएस, राज्य शिक्षा संस्थान में प्राचार्य सहित अन्य पदों पर रह चुके हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more