UpdateMarts•Com
Follow Channel

24 December 2024

एलटी ग्रेड के चयनितों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, इन विषयों में चयनितों को मिलेगी नियुक्ति



माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) व प्रवक्ता के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों की नियुक्ति एवं पदस्थापन के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अंतिम तिथि 27 दिसंबर है। इसके बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विभाग ने ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर 9368636558 जारी किया है। मोबाइल नंबर पर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कॉल करके या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

माध्यमिक शिक्षा के निदेशक डॉ. महेंद्र देव के अनुसार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन नियुक्ति/ पदस्थापन प्रक्रिया में प्रतिभाग न करने की दशा में अभ्यर्थी को अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
511 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का मामला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2018 व प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन 2020 में जारी किया था। दोनों ही भर्ती परीक्षाओं की पहली मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलने के बाद रिक्त रह गई सीटों को भरने के लिए आयोग ने द्वितीय अवशेष श्रेष्ठता सूची जारी की थी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के बाद आयोग ने 511 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेजी थी।

इन विषयों में चयनितों को मिलेगी नियुक्ति

हिंदी, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, कला, संगीत, गणित, गृह विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, नागरिक शास्त्रत्त्, वाणिज्य, संस्कृत, इतिहास विषय में नियुक्ति मिलनी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more